Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पर हमला, 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो विधायक ने आंदोलन करने की दी धमकी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाडी में टोटो चालक को ठीक से टोटो चलाने को कहना एक भापजा कार्यकर्ता पर भारी पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी स्टेशन मोड़ पर एक टोटो ने ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर मार दी। उस वक्त नक्सलबाडी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष श्यामल राय ने टोटो चालक को सड़क पर अच्छे से टोटो चलाने की सलाह दी। आरोप है कि जब भाजपा उपाध्यक्ष श्यामल राय अपने दुकान में काम कर रहे थे। उसी दौरान टोटो चालक ने उनसे हाथापाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में भाजपा नेता दिलीप बारोई ने बताया कि नक्सलबाडी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामल राय ने नक्सलबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उनके कार्यकर्ता को पीटा है। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा इसका राजनीतिक संबंध होने की आशंका है। वहीं इस संबंध में नक्सलबाड़ी प्रखंड-2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पृथवीश राय ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई घायल हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी। आगे उन्होंने कहा कुछ भी होता है तो भाजपा इसके लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराती है। उन्होंने पीड़ित को थाने में जाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग करने की बात कही। नक्सलबाडी पुलिस के अनुसार केवल हाथापाई हुआ था। इसमें किसी के खिलाफ न ही पुलिस की ओर से कोई केस दर्ज किया गया और न ही किसी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *