• Wed. Mar 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में जयंती पर याद किए गए लेनिन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सीपीआईएम की ओर से लेनिन की 154 वीं जयंती मनाई गई। बताया गया कि शनिवार को नक्सलबाड़ी में एक रैली निकाली गई। इसके बाद लेनिन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बाद में एक पथ सभा के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी और लोकल कमिटी के सदस्य उपस्थित थे। इस संबंध में सीटू जिला सचिव गौतम घोष ने कहा कि कुछ दिन पहले लेलिन की मूर्ति को तोड़ा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस घटना को अंजाम दिया है। कम्युनिस्ट पार्टी पर बार – बार हमले हो रहे हैं। त्रिपुरा सहित पूरे देश में लेलिन की मूर्तियों को तोड़ा गया है। उनके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *