• Mon. Oct 6th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में युवती का फंदे से लटकता शव बरामद, मचा हड़कंप।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी में युवती का फंदे से लटकता शव बरामद होने की घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के कुमार सिंह जोत इलाके की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका का नाम कविता सिंह (15) है। वह नंदा प्रसाद बालिका विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। लड़की के पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की मौसी चंदना सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता और मां उसके साथ नहीं थे। बीती रात दोनो बहनें खाना-पीना कर एक साथ सोईं। छोटी बहन रितिका सिंह सुबह जल्दी उठ जाती हैं। दूसरी ओर कविता कमरे के अंदर थी और उसका दरवाजा बंद था। कुछ देर बाद जब उसे बुलाया गया तो कोई जवाब नहीं आया। फिर दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका फंदे से शव लटक रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *