• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर 765 किलो यूरिया जब्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

मंगलवार को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बाह्य सीमा चौकी लोहागढ़ के जवानों द्वारा विशेष गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 80/18 से लगभग 800 मीटर की दूरी पर एक तस्कर को पकड़ा गया, जिसके पास से 765 किलोग्राम (17 बैग) यूरिया जब्त किया गया। यह सामान भारत से अवैध तरीके से नेपाल में ले जाया जा रहा था। पकड़े गए पुरुष तस्कर का नाम इरकान टोपो (25), थाना- पानीघाटा का निवासी है। जब्त सामान को पानीटंकी कस्टम को सुपुर्द किया गया। सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा सीमा पर लगातार चौकसी के कारण तस्करों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। जवानों को अवैध गतिविधियों को रोकने में सफलता प्राप्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *