• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में हाथियों के झुंड ने धान की फसल का किया नुकसान।

  • किसान फसल को बचाने के लिए जग रहे रात भर, कर रहे मुआवजे की मांग।
  • वन विभाग की पहुंची टीम ने लोगों के साथ मिलकर हाथियों को जंगल में खदेड़ा।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

जंगली हाथियों ने नक्सलबाड़ी के टुकड़िया झाड़ जंगल से सटे बेंगाइजोत इलाके में किसानों के खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। यहां हाथियों के झुंड ने फसलों को अपना निवाला बनाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात 19 हाथी के दल ने उक्त इलाके में प्रवेश कर किसानों के खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों ने बताया यह पहली बार नहीं है जब हाथी ने किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया हो, इससे पहले भी नक्सलबाड़ी इलाके में किसानों की फसल यहां तक कि रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं। हाथियों का झुंड ने इलाके में प्रवेश कर हमलोगों के काफी फसल का नुकसान कर दिया।

बताया गया कि नक्सलबाड़ी क्षेत्र के लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। किसान तो अपनी फसल को बचाने के लिए रात भर जग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया हाथी के दस्तक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार की देर रात हाथियों ने बेंगाइजोत इलाके में किसानों को खेत में लगी धान को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। किसानों ने वन विभाग से हाथियों को क्षेत्र में प्रवेश से रोकने व प्रशासन से उचित कदम उठाते हुए मुआवजे की मांग की है। हालांकि हाथियों की सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी करने के लिए कर्सियांग डिविजन के बावन पोखरी में 7 पानीघाटा में 12 टुकड़ियाझाड़ में 7 और बागडोगरा 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हाथियों को इलाके में प्रवेश को रोकने के लिए वन विभाग प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *