• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ने नक्सलबाड़ी थाना का किया घेराव।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: मंगलवार को नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान और देश विरोधी पोस्ट के विरोध में नक्सलबाड़ी थाना का घेराव किया गया। इससे पूर्व नक्सलबाड़ी भाजपा कार्यालय की ओर एक रैली निकाली गई। इस संबंध में नक्सलबाड़ी मंडल के भाजपा नेता साधन चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान और देश विरोधी पोस्ट किया है। इसी के विरोध में नक्सलबाड़ी थाना का घेराव किया गया। अगर तृणमूल कार्यकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *