काम से घर लौटते समय बस की चपेट में आने से साइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम जुगिया मुंडा है। वह हाथीघिसा का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी के किरणचंद्र चाय बागान मोड़ के एशियन हाईवे 2 पर सड़क पार करते समय एक यात्री बस ने एक साइकिल चालक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद उसे बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं, हादसे के बाद बस चालक ने नक्सलबाड़ी थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply