• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी के चाय बागान में हाथी का बच्चा फंसने से सनसनी।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी स्थित पहाड़गुमिया चाय बागान में एक हाथी का शावक फंस जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10 हाथियों का झुंड टुकरियाझार जंगल से होते हुए पहाड़गुमिया चाय बागान की तरफ आया और वहाँ से बागडोगरा जंगल की ओर जा रहा था।

इसी दौरान झुंड तो आगे बढ़ गया, लेकिन एक हाथी का बच्चा चाय बागान के बीच फंस गया। शावक पहाड़गुमिया चाय बागान के बासलाइन, गिरिमुनि लाइन और गुमगुमा लाइन के आसपास घूमता रहा, जिससे मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बागडोगरा रेंज, टुकरियाझार रेंज और घोषपुकुर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। छह घंटे बीत जाने के बाद भी शावक चाय बागान से बाहर नहीं निकल पाया था। सुरक्षा को देखते हुए चाय पत्ते तोड़ने का काम पहले ही रोक दिया गया था।

वन विभाग ने देर शाम रेस्क्यू कर हाथी के इस शावक को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *