• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी : घर के अंदर से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। यह घटना नक्सलबाड़ी के मंगलसिंह जोत इलाके की है। मृतक का नाम लौधा उरांव (59) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति घर में अकेला रहता था। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति का फंदे से लटकता शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *