• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पत्रकार पर हमले को लेकर बागडोगरा में पत्रकारों का प्रदर्शन।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हुई हिंसा के दौरान पत्रकार पर हमले को लेकर मंगलवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब के नेतृत्व में बागडोगरा जर्नलिस्ट यूनिट के सदस्यों ने कड़ा विरोध जताते हुए बागडोगरा में विरोध रैली निकाली। यह रैली बागडोगरा के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और समापन किया गया।

इस दौरान रैली में शामिल पत्रकारों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की। सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष इरफान ए. आजम ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यदि इस स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आम लोगों की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े होंगे। यदि पत्रकार बिना डरे काम नहीं कर पाएंगे, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुलिस और प्रशासन सख्त कदम उठाएं ताकि चुनाव से पहले और बाद में पत्रकारों को किसी भी तरह की धमकी या हमले का सामना न करना पड़े। अन्यथा जर्नलिस्ट क्लब ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब के सचिव अंशुमन चक्रवर्ती ने भी बेलडांगा में हुई हिंसा के दौरान पत्रकार पर हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि आरोपितों को पुलिस जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई करे, अन्यथा जर्नलिस्ट क्लब जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *