• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में बाइक व टोटो की टक्कर में एक की मौत ,एक घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा स्थित विद्यासागर स्कूल के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान राज कुमार खारवार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान शुभम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मृतक युवक नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सातभैया इलाके का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीघाटा की तरफ से नक्सलबाड़ी आ रही बाइक को एक टोटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक शुभम विश्वकर्मा का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज व अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर इस घटना स्वजनों में शोक की लहर व्याप्त है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *