• Sun. Dec 7th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

घुसपैठियों को बाहर करने वाली सरकार की जरूरत: भाजपा।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

राज्यभर में भाजपा की ओर से परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से नक्सलबाड़ी के बस स्टैंड और रथखोला में परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष साधन चक्रवर्ती, जिला युवा मोर्चा की महासचिव मनीषा सरकार, दिलीप बारोई, नंटू पाल व मनोरंजन मंडल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष साधन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाइए, घुसपैठियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल यहां की जनता का है, लेकिन यहां घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का वोटबैंक हैं, इसलिए ममता सरकार जनकल्याण की जगह घुसपैठियों का कल्याण करने में लगी हुई है।

वहीं मनीषा सरकार ने कहा कि इस स्थिति को बदलने के लिए परिवर्तन जरूरी है, और यह परिवर्तन सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार मिटाकर अच्छी सरकार लाने का है। घुसपैठियों को बाहर करने वाली भाजपा की सरकार होना जरूरी है। राज्य में रोजगार और शिक्षा की व्यवस्था करने वाली सरकार के लिए परिवर्तन जरूरी है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। बंगाल की भ्रष्टाचारी सरकार तृणमूल सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *