• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी नाकाम: अर्जेंटीना पॉपकॉर्न और चाइनीज लाइटर जब्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार को 30 बैग अर्जेंटीना पॉपकॉर्न जब्त किया है। हालांकि, इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि जब्त अर्जेंटीना पॉपकॉर्न को नेपाल से भारत लाया जा रहा था। उसी दौरान एसएसबी 41वीं वाहिनी की मदनजोत कंपनी के जवानों ने इसे जब्त कर लिया। मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। जब्त अर्जेंटीना पॉपकॉर्न को पानीटंकी कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

बुधवार को भी मदनजोत कंपनी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अर्जेंटीना पॉपकॉर्न के 10 बैग और 3,750 चाइनीज लाइटर जब्त किए थे। इस दौरान भी मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। बाद में एसएसबी ने जब्त अर्जेंटीना पॉपकॉर्न और चाइनीज गैस लाइटर को पानीटंकी कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *