• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दार्जिलिंग जिले के नए ग्रामीण एसडीपीओ होंगे सौम्याजीत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी

राज्य में विभिन्न जिलों के ग्रामीण एसडीपीओ का फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ आशीष कुमार का भी तबादला किया गया है। नए आदेश के अनुसार दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ सौम्याजीत राय को बनाया गया है। सौम्याजीत राय पहले दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाने में आइसी के रूप में तैनात थे। वहीं दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ आशीष कुमार को एजीएमयूटी कैडर में स्थानांतरित किया गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बताया गया है कि यह तबादला एक नियमित प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *