• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में आंधी ने मचाई तबाही , कई घर क्षतिग्रस्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी में आंधी ने तबाही मचाते हुए घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नक्सलबाड़ी के शांतिनगर में पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार देर रात तेज हवा के साथ आई आंधी के चलते एक पेड़ गिर गया, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि अर्चना बर्मन नामक एक महिला पेड़ के नीचे दब गई। बाद में महिला को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां और फिर उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज व अस्पताल भेजा गया। तूफान की तेज रफ्तार से 25 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली के तार टूट गए और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इस संबंध में स्थानीय पंचायत सदस्य साधन चक्रवर्ती ने कहा कि बीती रात आई आंधी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। फिलहाल राहत के लिए तिरपाल उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *