• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत।

सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। लोग इस धूप से राहत पाने के लिए पहाड़ी जगह या नदी में नहाने के लिए जा रहे हैं। गुरुवार को गर्मी से राहत पाने के लिए बुरीबलासन नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुप्रिया दास और सौरव मंडल के रूप में हुई है। दोनों बागडोगरा के गोसाईपुर नतुन पाड़ा के निवासी हैं। इस घटना से फांसीदेवा ब्लाक के कमारगंज इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह कुछ दोस्त बुरीबलासन नदी में नहाने गए थे। उसी समय दो लोग नदी में डूब गए। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर फांसीदेवा और बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *