• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी से मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर 202 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला का नाम सपना भुजेल है। वह पानीटंकी स्थित गौरसिंहजोत की निवासी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ब्राउन शुगर गौरसिंहजोत से लेकर कहीं डिलीवरी देने जा रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पानीटंकी ओवरब्रिज इलाके में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 202 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और खोरीबाड़ी थाना ले गई।

आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस महिला को रिमांड की अर्जी पर सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ आशीष कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस निरंतर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार भी कर रही है। मादक पदार्थों से जुड़े लोगों को पुलिस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *