• Sat. Feb 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोरी और डकैती के प्रयास में संलिप्तता के आरोप में युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

नक्सलबाड़ी: फांसीदेवा थाना की पुलिस ने चोरी और डकैती के प्रयास में संलिप्तता के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम शांता चौधरी (19) है। वह फांसीदेवा थाना क्षेत्र के मैलानीजोत का निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक फांसीदेवा क्षेत्र में कई मंदिरों में सोने के आभूषणों की चोरी और डकैती के प्रयास में शामिल था। पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। बाद में घोषपुकुर से सटे कमला चाय बागान इलाके से डकैती के प्रयास में शामिल होने के आरोप में गुप्त सूचना के आधार पर फांसीदेवा थाने की पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *