खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के प्रयास करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम विकास बिरजा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात आरोपित ने नाबालिग लड़की को जबरन गले लगाया और उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। जब वह डर के मारे चिल्लाई तो लोगों को घटना के बारे में पता चला। इस दौरान आरोपित भाग गया। अगले दिन सोमवार की सुबह पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी कहानी बताई। इसके तुरंत बाद परिवार ने खोरीबाड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास बिरजा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपित को पाक्सो एक्ट के तहत सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग की है।खोरीबाड़ी पुलिस ने कहा नाबालिग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply