सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
एनजेपी थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले 26 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार रात को पुलिस ने सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी बाईपास टोल गेट इलाके में छापेमारी कर एक कंटेनर से मवेशियों को बरामद किया। घटना में कंटेनर के चालक को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम निजामुद्दीन है। वह बिहार का रहने वाला बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना आधार पर अभियान चलाकर कंटेनर से 26 मवेशियों को बरामद किया गया। मवेशियों को घोषपुकुर से जलपाईगुड़ी ले जाया जा रहा था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।