सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
एनजेपी थाना अंतर्गत इलाके में एक ही रात एक साथ कई घरों में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गई है। लंबे समय से एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को सिलीगुड़ी संलग्न बारीभाषा आटा मिल के पास कई घरों में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। यहां से सरकारी स्ट्रीट लाइट भी चोरी हो गई। आरोप है कि उन घरों से मोबाइल फोन, नकदी, गैस सिलेंडर और सामान चोरी हो गए। घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने कहा की आरोप यह घटना पहली नहीं है। इलाके में पहले भी कई बार इस तरह की चोरी हो चुकी है। स्थानीय कुछ युवक नशे मेें धुत होकर लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने आगे आरोप लगाया की पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बीच घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे। बाद में एनजेपी थाने की पुलिस पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गई है।