• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जुए के अड्डे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ लोग गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने के अंतर्गत चंपासारी इलाके में एक घर के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जुए के अड्डे से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद अमजद, सदरी आलम, मोहम्मद मुस्ताक, नौशाद खान, धीरज पटेल, विश्वजीत विश्वास, मोहम्मद मुस्ताकिम और अबू तल्हा आलम हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली कि अबू तल्हा आलम नामक एक शख्स के घर में जुए का अड्डा चल रहा है। जहां उनके सात दोस्त भी मौजूद है।
सूचना पर प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर मौके से अबू तल्हा आलम सहित उसके सातों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अधिकांश बिहार के निवासी है। पुलिस ने जुआ के अड्डे से 38 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डी, शराब की बोतलें और 8 मोबाइल फोन जब्त किए। सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *