• Sat. Feb 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलकर राख।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के ढकना कालोनी इलाके की निवासी जनता राय के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान उसी परिवार के दो घर जलकर राख हो गई। रास्ता छोटा के कारण नक्सलबाड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं इस आगलगी से जान माल की हानि नहीं पहुंची है। लेकिन घर समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट से लगी है। जिससे उनके बसे बसाए जीवन की दशा व दिशा ही बदल दी है। आशियाने की राख की ढेर में उम्मीद के साथ उनकी निगाहें कुछ ढूूंढती नजर आ रही हैं। रुपए, आभूषण और कागजात सब कुछ तो जल गए हैं। इस परिवार में एक छात्रा भी थीं। वह कक्षा 11 में पढ़ती हैं। और उसका 12 तारीख से परीक्षा था। लेकिन सभी आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गया। परिवार को जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कैसे करें क्या नहीं करें चिंतित दिख रहे हैं। हालांकि इन परिवार को फिर से उठ कर खड़ा होना संभव तो नहीं दिख रहा है। क्योंकि इनके पास अब कुछ नहीं बचा है। सब कुछ शून्य है और शून्य से आगे बढ़ना मुश्किल होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *