सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हालांकि, घटना के बाद वाहन चालक मौका देखकर फरार हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार छोटा चारपहिया वाहन सिलीगुड़ी से बिहार जा रहा था, तभी चक्करमारी इलाके में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर खोरीबाड़ी पुलिस और खोरीबाड़ी ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। खोरीबाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply