• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी की 8वीं वाहिनी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

8वीं वाहिनी खपरैल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमा चौकियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “मेरी माटी मेरा देश”, “हर घर तिरंगा” वृक्षारोपण व वीरों का वंदन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक रैली भी निकाली गयी। रैली के माध्यम से लोगों को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरुक भी किया गया। साथ ही तिरंगा वितरण करके ग्रामीणों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *