• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनजेपी रेलवे स्टेशन पर सात रोहिंग्या धराए जिनमें हैं छह महिलाएं। एनजेपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के न्यु जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन पर सात रोहिंग्या पुलिस के गिरफ्त में आए हैं। उनमें छह महिलाएं हैं। इन सभी को एनजेपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ये समूह एनजेपी स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में थे। इन सब पर रेल पुलिस को संदेह हुआ। तब एक स्वयंसेवी संगठन की मदद से रेल पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की तो इनके रोहिंग्या होने का खुलासा हुआ। इन सभी ने रेलवे पुलिस के समक्ष स्वीकार किया ये लोग रोहिंग्या हैं।

उन्‍होंने बताया कि वे लोग मंगलवार को असम के कुमारघाट से कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन से चले थे और बुधवार सुबह यहां एनजेपी पुहंचे। वहां से ये सभी दिल्ली जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बाबत रेलवे पुलिस से सूचना पाकर एनजेपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व सभी को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई। अब इन सभी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस की मानें तो इन महिलाओं ने यह भी स्वीकार किया है वे लोग बांग्लादेश से यहां आईं हैं और अब वे लोग दिल्ली जाने वाले थे। इसमें मोहम्मद जुबैर नामक एक व्यक्ति इन सभी की मदद कर रहा था। इस पूरे मामले की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस इलाके में रोहिंग्या के पहुंचने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई जगहों पर पुलिस रोहिंग्याओं को पकड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *