• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एशियन हाईवे -2 पर पलटी मालवाहक पिकअप वैन, दो लोग घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एशियन हाइवे -2 पर रविवार सुबह फिर और एक सड़क हादस हो गया। खोरीबाड़ी के पानीटंकी संलग्न शिमुलतला इलाके में एशियन हाइवे -2 पर मालवाहक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए हैं। बताया गया है कि पिकअप वैन सिलीगुड़ी से बिहार जा रही थी। तभी पानीटंकी संलग्न शिमुलतला इलाके में एशियन हाइवे -2 पर पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बरामद कर बतासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *