• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी द्वारा अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी ) की 8 वीं वाहिनीं बाहय सीमा चौकी पूलखोला ने रात्रि नाका के दौरान भारतीय सीमा से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे सिक्किम निर्मित 492 बोतल ( शराब ) के साथ एक मारुती गाड़ी संख्या डब्ल्यूबी – 74 क्यू – 0433 , भारतीय सीमा स्तंभ संख्या 70/10 के नजदीक से तस्कर के साथ जब्त किया। आरोपी कपिल राई (28 ) दार्जिलिंग जिला का रहने वाला है। बरामद किया गया शराब एवं तस्कर को कागजी कार्रवाई के बाद कस्टम ऑफिस सुखियापोखरी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र की रक्षा व अपने कार्य क्षेत्र में शांति बनाये रखने के साथ – साथ असामाजिक कार्यकलापों व तस्करी को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल सदा नाका व गस्ती करती रहती है और किसी भी चुनौतियों से निपटने के लिए सदा तैयार रहती है। मालूम हो कि पिहले कुछ समय से 8 वीं वाहिनी एसएसबी ने अवैध शराब रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *