सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी : आठवीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय खपरैल व सभी बाह सीमा चौकियों में व कार्यक्षेत्र के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की समाप्ति के कार्यक्रम ब्यापक रूप से किये जा रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 8 वीं वाहिनीं के सभी बाहय सीमा चौकी के जवानों द्वारा जिम्मेवारी के सभी गांवो में जाकर हर घर से मिट्टी कलश में इकट्ठा की जा रही है। इस कार्यक्रम में लोगों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा गर्व के साथ अपने गाँव की मिट्टी दान की। इसे दिल्ली के एक म्यूजियम में रखा जायेगा। ये बड़े गर्व की बात है की भारत के हर क्षेत्र की मिट्टी इस कार्यक्रम के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में रखा cipf-es.org जायेगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ सेवानिवृत बल कर्मियों, बच्चों, महिलाओं, सभी तबकों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने अपने देश के प्रति एकता अखंडता बनाये रखने व अपने देश व अपनी मिट्टी से हमेशा जुड़े रहने हेतु संकल्प लिया।