• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कांग्रेस सरकार के विरुद्ध सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ता ने मनाया काला दिवस।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर में भाजपा ने काला दिवस कार्यक्रम मनाया है। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल लगाया था। उस शासन व्यवस्था के विरोध में भाजपा 25 जून को काला दिवस के रूप में मना रहा है। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के तत्वावधान में सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान माटीगाड़ा – नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्ष दलनेता अमित जैन सहित अन्य कार्यक्रर्ता उपस्थित थे। विधायक आनंदमय बर्मन ने कहा कि विगत समय में इस राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गयी थी। लोगों के लोकतंत्र को रोका जा रहा है। यही वजह है कि भाजपा ने काला दिवस कार्यक्रम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *