• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में सिविक वालंटियर की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक सिविक वालंटियर की मौत हो गयी। मृतक का नाम नरेंद्रनाथ सिंह है। वह बुढागंज के जोरपाखुरी जोत का रहने वाला था। खोरीबाड़ी के चक्करमारी संलग्न बंचाभिटा इलाके में सिविक वालंटियर नरेंद्रनाथ सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बरामद कर खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां से उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को पहले खोरीबाड़ी थाने ले जाया गया, वहां उसे अंतिम विदाई दी गयी। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। इस बीच शव घर पहुंचते ही परिजन और रिश्तेदार फुट फुट कर रोए। मृतक के बड़े भाई रवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि ड्यूटी से घर आने के क्रम में यह हादसा हुआ। मैं चाहता हूं कि प्रशासन हमारी मदद करें। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *