• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन व बस के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, चालक घायल।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

खोरीबाड़ी केलाबाड़ी बाईपास सड़क पर अनियंत्रित होकर यात्री वाहन बस और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार पहिया वाहन का चालक घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार यात्री वाहन बस सिलीगुड़ी से खोरीबाड़ी जा रही थी और चारपहिया वाहन खोरीबाड़ी की ओर से आ रही थी। इस बीच केलाबाड़ी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर यात्री वाहन बस चार पहिया वाहन से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन के चालक को तत्काल खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल चालक का नाम शशि पाण्डे बताया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त बस को कब्जे में ले लिया है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *