• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नकली सोना को असली बताकर बेचने के आरोप में दिल्ली-असम गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में असली बताकर नकली सोना बेचने वाले असम-दिल्ली गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया है। माटीगाड़ा थाना की पुलिस बीती रात सिटी सेंटर के पास से नकली सोने के साथ गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम छीरिंग भूटिया (65 वर्ष), संजय दास (40 वर्ष), अमरचंद माहेश्वरी (57 वर्ष), मुरलीधर (40 वर्ष), जेताराम कुमावत (53 वर्ष) और दर्शन सार्की (32 वर्ष) है। जिसमें से छीरिंग, संजय सिलीगुड़ी का दर्शन जयगांव, मुरलीधर दिल्ली का, अमरचंद और जेताराम असम का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नकली सोना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अमर चंद महेश्वरी, जेताराम, मुरलीधर और दर्शन कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी पहुंचे थे। इसके बाद अपने एक और सदस्य छीरिंग भूटिया के साथ उसके घर सिलीगुड़ी के उत्तरायण में बैठकर ठगी की पूरी प्लानिंग तैयार की। यह गैंग सिलीगुड़ी के लोगों को अपने जाल में फंसाता। उससे पहले ही माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने उनकी पूरी प्लानिंग चौपट कर दी। पुलिस ने अभियान चलाकर गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग के पास से पुलिस ने 9 किलो 300 ग्राम नकली सोना बरामद किया है। बरामद सोने में कुछ ज्वेलरी और सोना के बिस्कुट है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से दो वाहन भी जब्त की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *