नक्सलबाड़ी के उत्तर दयाराम जोत स्थित संतोषी मंदिर के पास हाथी के हमले में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम कृष्ण बहादुर छेत्री (76 वर्ष) है। बताया गया है कि आज तड़के वृद्ध मॉर्निंग वॉक के लिए वृद्ध निकले थे। उसी समय हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह परिजनों ने अनारस के खेत में वृद्ध का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस व टुकरियाझार वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गगए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply