• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में अवैध रूप से बालू पत्थर खनन करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

नक्सलबाड़ी पुलिस ने नदी से अवैध रूप से बालू पत्थर खनन करने के आरोप में एक ट्रैक्टर जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अभिषेक उरांव ( 22 ) है। वह हातीघिसा के निवासी बताया जा रहा है। बताया गया है कि आज सुबह नक्सलबाड़ी पुलिस ने सातभाइया इलाके में अभियान चलाकार ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *