• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी दिखाएगा दुबई का बुर्ज खलीफा।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी: शारदीय दुर्गोत्सव के बाद श्यामा पूजा शुरू हो गयी। जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। श्यामा पूजा (काली पूजा) की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। जगह-जगह पर पूजा पंडाल बनने शुरू हो गए हैं। खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में काली पूजा व दीपों का त्योहार दीपावली मनाने की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। सभी अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई व रंगाई-पोताई करने में जुटे हैं। मां काली की प्रतिमा को मूर्तिकार द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पानीटंकी के श्री श्यामा प्रगति संघ इस बार दुबई के बुर्ज खलीफा के तर्ज पर मां काली का पंडाल बना रहा है। इसको लेकर बुधवार को पानीटंकी के श्री श्री श्यामा प्रगति संघ खूंटी पूजन के माध्य से श्यामा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी अनुसार इस साल का थीम दुबई का 126 फुट ऊंचा बुर्ज खलीफा है। जिसका बजट करीब 10 लाख रुपये है। पूजा के 3 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरीब लोगों की सेवा की जाएगी। प्रगति संघ के सचिव संजीव बर्मन को उम्मीद है कि इस वर्ष की पूजा में काफी संख्या में दर्शक जुटेंगे।
बताते चलें कि खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में दीपावली पर काली पूजा का आयोजन भी बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में में तकरीबन दर्जनों बड़े सार्वजनिक पूजा पंडाल बनाए जाते हैं, जिनका बजट अच्छा-खासा होता है। तमाम जगह पंडाल निर्माण का कार्य जोर-शोर से जारी है। काली पूजा में कुछ ही दिन शेष रहने के चलते मूर्तिकार भी जोर शोर से लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही ज्यादातर पंडाल तैयार हो जाएंगे, जिसके बाद प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *