
सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।
गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला को खोरीबाड़ी पुलिस ने सात दिन की रिमांड अर्जी पर गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। वहीं बाल अधिनियम के तहत उसके बेटे को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। पाकिस्तानी मां-बेटा किस उद्देश्य से नेपाल फिर भारत आ रही थी। पुलिस इन सबकी जांच पड़ताल में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों ने बुधवार को पाकिस्तानी मां-बेटा को पकड़ा है। पाकिस्तानी महिला का नाम शाइस्ता हनीफ (62 वर्ष) और उसका बेटा का नाम मोहम्मद आर्यन (11 वर्ष) है। दोनों पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले बताए गए हैं। इनके हवाले से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद किए गए हैं। शाइस्ता हनीफ के पाकिस्तानी पासपोर्ट पर एबी 6787504 और आर्यन के पाकिस्तानी पासपोर्ट पर एफएम 9991713 नंबर अंकित है।
एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी शाइस्ता हनीफ और मोहम्मद आर्यन दोनों नेपाल से भारत आ रहे थे। उसी दौरान पानीटंकी सीमा पर तैनात एसएसबी के बीआईटी कर्मी ने उसे रोककर पूछताछ की और उसको अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। लेकिन उसके भारत आने का वीजा नहीं था। एसएसबी को सन्तोषजनक जवाब ना मिलने के कारण एसएसबी ने उसे पकड़ लिया। पाकिस्तानी महिला दुबई के जेद्दा हवाई मार्ग से होते हुए दिल्ली पहुंची। फिर से दिल्ली से उड़ान भरकर काठमांडू पहुंची। इसके बाद वह पानीटंकी होते हुए वह अपने दीदी के घर कोलकाता जा रही थी। इसी बीच पानीटंकी सीमा पर एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया और खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला असम राज्य की रहने वाली बताई गई है। वह 1979 में पाकिस्तान नागरिक से विवाह की थी।