• Fri. Jan 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी से 39 ग्राम मॉर्फीन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत – नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी से 39 ग्राम मॉर्फीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नाम माधवचंद्र मंडल (50 वर्ष) है। वह खोरीबाड़ी के श्यामधन जोत के निवासी है। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने भारत – नेपाल सीमा पर पानीटंकी में एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद उसके पास से 39 ग्राम मार्फिन बरामद किया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। रविवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *