• Thu. Feb 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस अधिकारी की पत्नी के गले से छिनतई हुई डेढ़ भरी सोना की चेन 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बदमाश को पुलिस अधिकारी की पत्नी के गले से डेढ़ भरी सोना की चेन छिनतई करके भी कोई लाभ नही हुआ। क्योंकि छिनतई के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने छिनतई बाज को सोने की चेन बेचकर मौज करने से पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार यानी 1 अक्टूबर की सुबह सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के एक पुलिस अधिकारी की पत्नी हिंदी हाई स्कूल के पास मार्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान एक बदमाश पीछे से उनके गले से सोने की चेन छिनताई कर फरार हो गया। इसके बाद सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी सिलीगुड़ी थाने की सादे पोशाक की क्राइम विंग की टीम ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही रविवार रात को पीएनटी गली से छिनतई बाज बदमाश को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से पुलिस अधिकारी की पत्नी के छिनताई हुए डेढ़ भरी सोने के चेन को बरामद किया ।आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *