• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा ने चलाया सफाई अभियान।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मना रही है। इसी के मद्देनजर नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा ने आज सफाई अभियान चलाया। इस दिन नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों के जगहों की साफ- सफाई की गई।

इस दौरान नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मोंग्लू राय, मंडल प्रभारी बबीता छेत्री, साधन चक्रवर्ती, शैलेन राय, बरतु राय समेत अन्य उपस्थित थे। अध्यक्ष मोंग्लू राय ने कहा कि स्वच्छता बनाये रखने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है। साथ ही मंडल प्रभारी बबीता छेत्री ने कहा कि सभी को घर की गंदगी रेलवे लाइन पर न फेंककर साफ – सफाई रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *