फांसीदेवा प्रखंड के घोषपुकुर अंचल के कमला चाय बागान संलग्न सारा लाइन इलाके में एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने से खलबली मच गयी। मृतक का नाम आशीष मिंज है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां कुछ दिन पहले बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती है। इधर, आज युवक का शव एक पेड़ से फंदे लटका पाया गया। घटना की सूचना पर घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। कल पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा। घोषपुकुर चौकी की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply