• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फूलबाड़ी के कामरंगागुड़ी में घर में चोरों ने सात मोबाइल फोन समेत बीस हजार नकद उड़ाए।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फूलबाड़ी के कामरंगागुड़ी में चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात को कामरंगागुड़ी इलाके के एक मकान में कई युवक किराये पर रहते थे। कल रात काम से लौटने के बाद वे सभी सोये हुए थे। आज सुबह जब वे उठे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। चोरों ने सात मोबाइल फोन सहित 20 हजार नगदी पर हाथ साफ किया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *