• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फूलबाड़ी घोषपुकुर बाईपास इलाके में अज्ञात महिला का शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी फूलबाड़ी घोषपुकुर बाईपास इलाके में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार फूलबाड़ी घोषपुकुर बाईपास सड़क पर स्थानीय लोगों ने उक्त महिला की शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मितले ही फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *