• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में सेना जवान की पत्नी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भरोसा जीतने के बाद अपनी ही सहेलियों को करोड़ों का चुना लगाकर फरार हुई सहेली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहेली का नाम हेमकुमारी तमांग है। ज्ञात हो कि आरोपी महिला एक सेना जवान की पत्नी है और जिन लोगों से उसने रूपये उधार लिए थे। वे भी सेना जवान की पत्नियां हैं। महिला ने घर बनाने और नई दुकान खोलने के लिए उनसे रूपए उधार लिए थे। उसने कुछ दिनों के भीतर रूपये लौटाने का भी वादा किया था। महिला को यह विश्वास करके रूपये दिए गए थे कि वह एक सेना कर्मी की पत्नी है। लेकिन इसके बाद महिला ने रूपये लेकर छिप गई है। इसके बाद ठगी करने वाली महिला के खिलाफ बागडोगरा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। शिकायत मिलने के बाद बागडोगरा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी लेकिन महिला ने कल थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आज उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस आगे की मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *