• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बागडोगरा के गोंसाईपुर संलग्न कॉलेजपाड़ा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों ने रेल लाइन पर उक्त शव को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और बागडोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक का नाम चितरंजन राय है। वह न्यू गोंसाईपुर का रहने वाला था। बताया गया कि मृतक लॉटरी विक्रेता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *