• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार तस्करी से पूर्व 42 लाख रुपये के गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एक पिकअप वैन में एक अलमारी रख कर ले जाया जा रहा था। अलमारी के अंदर से 42 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नए तरीके से गांजा की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने कावाखाली विश्व बांग्ला हाट संलग्न इलाके में स्टील की अलमारी से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया गया। वहां तलाशी लेने पर 4 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद शम्भू दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 42 लाख रुपये है। गांजा जलपाईगुड़ी से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *