• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में तस्करी से पूर्व 35 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

सिलीगुड़ी: एनजेपी पुलिस ने तस्करों द्वारा एक खाली ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की योजना पर पानी फेर दिया। ट्रक से 35 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। इस संदर्भ में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नीतीश कुमार और मोहम्मद सलाम है। ये दोनों बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के एनजेपी थाने की पुलिस ने सादे पोशाक में, फूलबाड़ी के जियागंज इलाके में एक 12 पहिया ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में ट्रक के गुप्त चेंबर से गांजे के कई पैकेट बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार 2 क्विंटल 23 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा त्रिपुरा के अगरतला से बिहार लाया जा रहा था। पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटने की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *