• Thu. Apr 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बैकुंठपुर जंगल संलग्न इलाके से दुर्लभ प्रजाति का चूहा बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों ने एक दुर्लभ प्रजाति के बांस का चूहा (बैंबू रैट) बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासियों ने रविवार शाम को राजगंज ब्लॉक के बैकुंठपुर जंगल संलग्न पनाशगुड़ी गांव में नदी के किनारे बैंबू रैट को देखा। इसके बाद आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और बैंबू रैट को बरामद किया।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह एक दुर्लभ प्रजाति का चूहा है। जिसे बैंबू रैट के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से दक्षिणपूर्वी नेपाल से लेकर दक्षिण चीन और म्यांमार सहित थाईलैंड में ऊंचे इलाकों में बांस के झाड़ियों में रहता है। यह चूहा पहली बार बैकुंठपुर के जंगल में देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *