सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
शनिवार को बार्डर विलेज संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता ने अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दिन भाजयुमो ने फांसीदेवा में सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी की कार्यकारी सदस्य भक्ति शर्मा, भाजयुमो के राज्य कार्यालय सचिव राज चौधरी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अरिजीत दास सहित स्थानीय भाजपा व महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
इस संबंध में भाजयुमो के अध्यक्ष अरिजीत दास ने बताया कि केंद्र की कार्यकारी सदस्य भक्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्या सुनी। साथ ही समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से पूछा कि उन्हें केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं? सीमावर्ती क्षेत्रों में क्या दिक्कतें हो रही है? प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं? आदि के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाली लोगों की समस्या की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास दिल्ली भेजी जाएगी। उन्होंने बताया बार्डर विलेज संपर्क अभियान 23 जनवरी तक चलेगी और 23 जनवरी को एक जनसभा आयोजित की जाएगी ।