
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी भारत जोड़ो यात्रा 21 जनवरी को सिलीगुड़ी महकमा के विधाननगर मुरलीगछ इलाके में पहुंचेगी। वहां से फांसीदेवा, बागडोगरा होते हुए 22 जनवरी को सिलीगुड़ी मुख्य मार्ग की परिक्रमा करेगी। इसके बाद 23 जनवरी को राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दागापुर मैदान से कर्सियांग के लिए रवाना होगी। दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर मालाकार ने आज दार्जिलिंग जिला राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन और प्रियंका गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा पर हो सकती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज विभिन्न ब्लॉकों के नेताओं के साथ बैठक की गई।